Site icon Raj Daily News

करौली में स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट शुरू:95 लाख की लागत से लगेंगी 800 नई लाइटें, मंदिर मार्ग भी होंगे रोशन

d676d299 7c9b 46d3 baf1 231f59d616051751177658307 1751181586 tJnyVF

करौली में रात के समय रोशनी की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। 95 लाख रुपए की लागत से शहर में 800 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। लघु वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध करौली में 400 से अधिक मंदिर हैं। यहां श्रद्धालु सुबह 4 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक राधा मदनमोहन जी की आठ झांकियों के दर्शन करते हैं। मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की खराबी से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शहर में पहले से मौजूद 4300 स्ट्रीट लाइटों में से कई खराब हैं। हाईवे पर 170 खंभों पर लगी 340 लाइटों में से 50 खराब लाइटें बदली जाएंगी। 10 हाई मास्ट लाइटों के 60 में से 25 खराब बल्ब भी नए लगाए जाएंगे। पुरानी सब्जी मंडी, बाबा चौराहा और फूटाकोट में तीन नई मिनी हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। लाइटों के नियंत्रण के लिए आइसोलेटर लगाए जा रहे हैं। इससे एक ही स्थान से पूरे क्षेत्र की लाइटें संचालित की जा सकेंगी। सुरक्षा के लिए नया फेज वायर भी बिछाया जा रहा है। सभापति डॉ. राजरानी शर्मा के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की सुंदरता के लिए प्रवेश द्वारों और पर्यटक स्थलों पर विशेष स्पॉट लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

Exit mobile version