whatsapp image 2025 03 28 at 151450 fotor 20250328 1743155160

कोटा आए कांग्रेस के जिला प्रभारी देशराज मीणा ने कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। बैठक में शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी कांग्रेस के पदाधिकारी वार्ड पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस के जिला प्रभारी देशराज मीणा ने बताया कि वर्तमान की भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया अपना रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को 5 साल तक रह सकते हैं लेकिन सरकार के द्वारा निलंबित किया जा रहा है। संविधान को तोड़ा जा रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो परिसीमन किया जा रहा है उसको लेकर भी कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया है। शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कि कैथून को नगर निगम के वार्ड में शामिल करना था लेकिन उसे कोटा उत्तर में शामिल किया गया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है जो की अपना मूल्यांकन करेगी।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की बात करती है लेकिन परिसीमन भी ठीक प्रकार से नहीं कर पा रही। कैथून नगर पालिका को खत्म करने का खेल किया जा रहा है।

By

Leave a Reply

You missed