सीकर| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ ने 10 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सीए नितिन व्यास, प्रदेशाध्यक्ष सीए प्रकोष्ठ ने ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की हैं। इसमें सीकर से सीए शाहिद कमाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सीए शाहिद कमाल को जिलाध्यक्ष बनाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। साथ ही प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का आभार जताया।
कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के शाहिद कमाल बने जिलाध्यक्ष
