Site icon Raj Daily News

कारों की भिड़ंत में दो घायल:देर रात करीब एक बजे बाकरा मोड़ पर हुआ हादसा

img2024072313333707 1721721829 DtcNYF

झुंझुनूं के बाकरा रोड पर देर रात करीब 1 बजे दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार देर को सूचना मिली थी। बकरा रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर फॉर्च्यूनर और मारुति 800 की भिड़ंत हो गई थी। फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट भी गई। कार में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को झुंझुनूं के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बताया कि मारुति 800 में सवार लक्ष्मण (30) पुत्र पाबूराम और प्रताप (28)पुत्र इंद्र सिंह घायल हो गए। वहीं फॉच्र्यूनर सवार को मामूली चोटें आई हैं। उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शी विक्रम ने बताया कि तेज रफ्तार कार दूसरी कार से टकरा गई। उसने बताया कि हादसा होने के बाद मौके पर कोई नहीं था। सड़क पर निकल रहे वाहनों को रुकवाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर कार में गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया है।

Exit mobile version