भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का रविवार को जिला कार्यकारिणी गठन के बाद टोंक आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौहान को कामधेनु सर्किल से भाजपा जनसुनवाई कार्यालय तक भव्य वाहन रैली के रूप में शहर में लेकर आए। जिलाध्यक्ष चौहान ने कार्यकर्ताओं के इस जोश और उत्साह के अपार समर्थन से अभीभूत होकर सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो पक्ष हो या विपक्ष में हर समय जनता की सेवा में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी में पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करने वालों को जगह मिली है। आगे भी जो पार्टी के लिए निष्ठा भाव से काम करेगा, पार्टी उसे अच्छे पद पर बैठाएगी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला मंत्री हरिराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी,चरण सिंह चौधरी, पार्षद मनीष सिसोदिया,शिवराज गोरा,लोकेश शर्मा,नवरत्न वर्मा,राधाकिशन यादव,आशाराम यादव,धर्मराज यादव,आशाराम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यकारिणी ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत:कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बार शहर आए चंद्रवीर सिंह को वाहन रैली में लाए
