whatsappvideo2025 06 23at132351eedde05c ezgifcom o 1750668197 q0rUdf

उदयपुर के काली कल्याण धाम में अद्भुत दृश्य देखने को मिला। हिरणमगरी सेक्टर 14 स्थित मंदिर में लोक देवता कल्लाजी को विष्णु स्वरूप की विशेष आंगी धारण कराई गई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की थीम पर तैयार की गई भव्य झांकी में कल्लाजी को स्वयं जगन्नाथ का रथ खींचते हुए दर्शाया गया। 27 जून को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। इसी उत्साह को देखते हुए काली कल्याण धाम में यह अनूठा श्रृंगार किया गया। मंदिर में सजाई गई मनोरम झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूरे शहर में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार रथयात्रा को विशेष बनाने के लिए विभिन्न मंदिरों में अलग-अलग तरह की झांकियां सजाई जा रही हैं, जिनमें काली कल्याण धाम की यह झांकी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हजारों भक्त रथ यात्रा में भाग लेंगे
मंदिर में इस झांकी के माध्यम से दिखाया गया कि श्री कल्लाजी स्वयं भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर ले जा रहे हैं। लोक देवता कल्लाजी में भक्तों की अगाध आस्था है और इस सुंदर झांकी को देखने के लिए भक्त मंदिर पहुंचे। भक्तों के लिए यह दृश्य बहुत ही भावपूर्ण और आध्यात्मिक था। उदयपुर में रथ यात्रा जगन्नाथपुरी की तर्ज पर होती है और भगवान जगन्नाथ के विशाल चांदी के रथ को खींचने के लिए हजारों भक्त रथ यात्रा में भाग लेते हैं।

Leave a Reply