जयपुर | कावरिया सेना संगठन प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत त्रिलोकीनाथ महाराज के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री राजपाल सिंह जायसवाल ने बताया सीताराम शर्मा अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष हीना वाधवानी, अरविंद गर्ग कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत मीणा, महासचिव मनीष जैन, देवेंद्र कपूर, मोहनलाल मीणा, उपाध्यक्ष लोकेश चेतीवाल, कृष्णकुमार गौतम, सचिव महेश जायसवाल, राजाराम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मोहन जांगिड़, कार्यालय प्रभारी रामप्रसाद शर्मा व सहायक पुखराज मीणा को नियुक्त किया गया है।