Site icon Raj Daily News

किआ कैरेंस क्लाविस EV आई-पैडल टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च:ये भारत में पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV; 490km तक की रेंज, शुरुआती कीमत ₹17.99 लाख

किआ मोटर्स इंडिया ने आज (15 जुलाई) किआ कैरेंस क्लाविस EV लॉन्च कर दी है। ये भारतीय में पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV (मल्टी-पर्पस व्हीकल) है। साथ ही ये कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार भी है, जिसे i-पैडल टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज में 490km तक चल सकती है। कार को 3 वैरिएंट और 2 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसे स्टैंडर्ड कैरेंस क्लाविस पर तैयार किया गया है, लेकिन आईसीई पावर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें कई बदलाव भी किए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹17.99 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में ₹24.49 लाख तक जाती है। कार की बुकिंग 22 जुलाई से शुरू होगी।

Exit mobile version