8d1dae5d ac95 481f 8b3d 012189f0d2c3 1752394807961 U1MXgk

किन्नौर की श्रुति नेगी का अंडर-22 महिला एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होगी। श्रुति इस समय नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रोहतक में प्रशिक्षण ले रही हैं। जानकारी के अनुसार श्रुति किन्नौर में चांसु की रहने वाली है। पिता का नाम संजय कुमार और मां का नाम सीता देवी है। श्रुति की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस खबर से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। श्रुति में बचपन से ही थी प्रतिभा शारीरिक शिक्षा शिक्षक कर्म चंद नेगी ने कहा कि श्रुति में बचपन से ही प्रतिभा थी। उन्होंने हमेशा उसे प्रेरित किया। उनके अनुसार श्रुति की यह सफलता किन्नौर जैसे छोटे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। श्रुति से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Leave a Reply