Site icon Raj Daily News

किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहते थे आरोपी:दो साल से थे फरार, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

pali03 1721893940 eCgjml

करीब दो साल से फरार दो स्थाई वारंटी आरोपियों को पुलिस ने पाली से गिरफ्तार किया। दोनों मारपीट के मामले में आरोपी थे और दो महीने से ज्यादा एक स्थान पर रहते नहीं थे। इसके कारण पुलिस को भी उन्हें तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दोनों लड़का-लड़की सभी को पति-पत्नी बताकर कॉलोनी में रहते थे, जिन्हें आखिरकार बीपीएल कॉलोनी पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। TP नगर थाने के कार्यवाहक थानेदार ओमप्रकाश चौधरी ने बताया- पाली के इंद्रा कॉलोनी में रहने वाला हसन अली उर्फ चैची पुत्र चांद खान सिपाई चोरी के एक मुकदमें में पिछले करीब दो साल से फरार था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने पाली शहर छोड़ दिया और घरवालों से फोन पर बात करना तक छोड़ दिया। ऐसे में पुलिस को उसको पकड़ने में दिक्कत आ रही थी। आरोपी ने पुलिस ने बचने के लिए अपना हुलिया भी बदल लिया और बाली, सादड़ी, फालना और जालोर जिले में जगह बदल-बदल कर रहने लगा। आरोपी यहा अपना गुजारा चलाने के लिए मजदूरी का काम करता। पुलिस से बचने के लिए एक जगह पर 2 महीने से ज्यादा नहीं रूकता था। ऐसे में उसे पकड़ना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता था। फरार महिला पत्नी की तरह रहने लगी
पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी मुन्नी पुत्री चेतन महाराज मारपीट के एक मामले में पिछले दो साल से फरार थी। कोर्ट ने उसे भी स्थाई वारंटी घोषित कर रखा था। पुलिस से बचने के लिए मुन्नी ने भी घर छोड़ दिया। इधर उसके मोहल्ले का हसन अली भी पुलिस ने बचने के लिए था। ऐसे में दोनों साथ हो गए और अपनी पहचान छुपाकर पति-पत्नी की तरह जालोर जिले के गोड़वाड़ में रहने लगे। दोनों ने पुलिस से बचते हुए करीब दो साल का समय निकाल दिया और सभी को दोनों पति-पत्नी बताते थे। ऐसे पकड़े गए दोनों स्थाई वारंटी
ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने एएसआई ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में दोनों स्थाई वारंटियों को पकड़ने के कॉन्स्टेबल महेंद्र, श्रवण, संतोष, विश्नाराम की टीम गठित की गई। दोनों की तलाश में पुलिस बाली, सादड़ी, रानी, देसूरी, जालोर तक गई। आखिर पता चला कि आरोपी कुछ दिन पहले ही पाली चले गए। बाली में उनके किराए के कमरे पर लॉक लगा हुआ था। पुलिस ने पाली में मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तो दोनों के मंडिया रोड बीपीएल क्वार्टर में छुपे होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार लड़की मारपीट के मामले में तो लड़का चोरी के मामले में फरार था।

Exit mobile version