b7cc0267 7257 4d82 ace7 65f1cf532ceb 1750131978894 Q3EsSH

कुचामन शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार रात को पौने नौ बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई। बारिश का ये दौर मध्यरात्रि तक चला। शहर में 30 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को तापमान में 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद खेतों में किसानों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। किसान अब अपने परिवार के साथ खेतों में काम करते दिखाई दिए।

Leave a Reply