Site icon Raj Daily News

कृषक कल्याण फीस के विरोध में मंडी में व्यापारियों की हड़ताल

अलवर| कृषि उपज मंडी में मंगलवार को कारोबार नहीं हुआ। कृषक कल्याण फीस बढ़ाने जाने के को लेकर व्यापारी हड़ताल पर रहे। व्यापारियों का कहना है अब तक सरकार आधा प्रतिशत फीस वसूल कर रही थी। अब इस बढ़ा दिया गया है। केड़लगंज व्यापारिक संचालन समिति के अध्यक्ष सत्य विजय गुप्ता ने बताया कि व्यापरी कृषक कल्याण फीस का हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं। सरकार इस बारे में आश्वासन भी दे चुकी है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। हालांकि, विरोध सरकार का नहीं हैं। यह विरोध फीस का है। मंडी के गेट पर व्यापारी प्रदर्शन करने भी आए। इस दौरान मंडी में कारोबार नहीं हुआ। राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल जलालपुरिया ने बताया कि सरकार से वार्ता हुई है। अभी सरकार ने कृषक कल्याण फीस कोलेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इसलिए मंडी में बुधवार को भी हड़ताल रहेगी। जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी।

Exit mobile version