mela 1722409208 zjOQjR

कोटा मेला दशहरा राष्ट्रीय मेले में शामिल है। लेकिन, हर साल इसे लेकर विवाद की स्थिति बनती है। पिछली बार तो कोटा में दोनों निगम में बोर्ड कांग्रेस का होने के बाद भी दक्षिण और उत्तर निगम की लड़ाई का पेंच फंस गया था। कोटा दक्षिण में मेला भरता है। कमान कोटा उत्तर को सौंप दी गई थी। कोटा उत्तर निगम मेयर मंजू मेहरा को मेला समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसे लेकर काफी विवाद हुआ। मेला भी इस लड़ाई की भेंट चढ़ गया। इधर, सरकार बदलने के साथ ही मेले की कमान कोटा दक्षिण को मिल गई है। मेला समिति को सरकार ने भंग कर दिया और नई समिति का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी को बनाया गया है। सदस्य भी कोटा दक्षिण निगम के पार्षद ही है। दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल पहले ही बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। दक्षिण निगम के अतिरिक्त आयुक्त को समिति में सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। नवगठित दशहरा मेला व अन्य उत्सव आयोजन समिति की पहली बैठक दो अगस्त को होगी। समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने समिति के सदस्य सचिव व अतिरिक्त आयुक्त जवाहर लाल जैन को पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि राष्ट्रीय दशहरा मेला 2024 को भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा। साथ ही दो अगस्त को दोपहर 12 बजे समिति की बैठक आयोजित करने का आदेश जारी करें। जिसमें मेले से संबंधित सभी निविदाओं की पत्रावलियों पर चर्चा की जा सके। मेला समिति में अब अध्यक्ष व सदस्य सचिव और अधिकतर पार्षद भी कोटा दक्षिण के ही होने से मेले की कमान पूरी तरह से कोटा दक्षिण निगम के हाथ में आ गई है।

By

Leave a Reply