जिले में आज (शुक्रवार) सभी पेट्रोल पंप 7 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कोटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी ने बताया कि धुलंडी पर सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक कोटा के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बंद के दौरान पेट्रोल, डीजल, सीएनजी की बिक्री नहीं की जाएगी। दोपहर 4 बजे पेट्रोल पंप खुलेंगे। इधर धुलंडी पर रोडवेज प्रशासन ने दोपहर 3 बजे तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। 3 बजे बादव्सभी रूटों पर आवश्यकता अनुसार सिर्फ दो-दो बसों का ही संचालन किया जाएगा। लंबे रूट पर अधिकतर बसें बंद रहेगी। नयापुरा बस स्टैंड प्रभारी नासिर अली ने धुलंडी पर कई रूट पर बसों में हुड़दंग करने वाले लोग तोड़फोड़ कर देते हैं।उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोटा डिपो की सभी बसों का दोपहर 3 बजे तक संचालन बंद रहेगा। यात्रियों को परेशानी ना हो इसलिए 3 बजे बाद सभी रूटों पर आवश्यकता अनुसार दो दो बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।