whatsappvideo2025 06 20at80730am ezgifcom resize 1750391744 nDGdOH

मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। कोटा में आज तीसरे दिन भी अल सुबह शहर के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। शहर में तड़के 5 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। सुबह 8 बजे तक रूक रुक कर बरसात होती रही। बादल छाने व ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम में ठंडक होने से लोगों को एसी कूलर की जरूरत कम महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने कोटा सहित अन्य जिलों में अगले तीन दिन तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मानसून में सिंदूर के पौधे लगाए
इधर मानसून में पौधरोपण का कार्यक्रम भी जारी है।कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने गुरुवार को सुभाष नगर पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ सिंदूर के पौधे लगाए और स्थानीय कार्यकर्ताओं को इन पौधों की देखभाल की भी जिम्मेदारी दी। विधायक शर्मा ने कहा कि अब ऑपरेशन सिंदूर देश की रक्षा का और सिंदूर का पौधा पर्यावरण की रक्षा का प्रतीक बन चुका है। इसलिए सभी व्यक्ति बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाए।

Leave a Reply

You missed