whatsapp image 2025 03 13 at 160044 fotor 20250313 1741862177

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के श्री राम कॉलोनी इलाके में नहर के अंदर एक युवक का शव मिला। नगर निगम की गोताखोर टीम का रेस्क्यू नहर में चल रहा था इस दौरान एक युवक का शव मिला रेस्क्यू 8 मार्च से लगातार चलाया जा रहा था। थेकड़ा पुलिया से एक युवक के नहर में कूदने की सूचना पर लगातार टीम सुबह से शाम रेस्क्यू अभियान चला रही थी। नगर निगम की गोताखोर टीम ने मृतक युवक के शव को नहर के अंदर से निकाल कर उद्योग नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। 8 मार्च से चल रहा था रेस्क्यू नगर निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि 8 मार्च को शाम साढ़े बजे सूचना मिली की थेकड़ा इलाके में एक युवक ललित (35) ने पुलिया से नहर में छलांग लगाई थी। 8 मार्च से इस युवक का नहर में रेस्क्यू लगातार किया जा रहा था। आज दोपहर युवक का शव नहर में नजर आया। युवक के परिजनों को जब शव की पहचान के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कहा यह युवक हमारा नहीं है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई विष्णु श्रृंगी ने बताया कि इस युवक की तलाशी ली गई तो किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं मिला अज्ञात मिले शव को उद्योग नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। उद्योग नगर थाने के एएसआई राजेंद्र चौधरी ने बताया कि नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला। नगर निगम की गोताखोर टीम के द्वारा शव को निकलवाया गया और एमबीएस के मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवा दिया गया है। शव की पहचान के लिए सभी थानों में सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

By

Leave a Reply