कोटा में शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार से दिनदहाड़े 90 लाख रुपए के सोने के जेवर लूट लिए गए। घटना सब्जी मंडी सायमन प्लाजा की मुख्य सड़क पर बुधवार शाम 6 बजे हुई। 2 बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चाैथमाता मार्केट स्थित कमल ज्वैलर्स का कर्मचारी नांता निवासी महेंद्र ई-स्कूटर की डिक्की में रखकर स्वर्ण रजत मार्केट में जेवरात देने जा रहा था। बदमाशों ने पहले ताे उसे टक्कर मारकर गिराया। फिर उसके साथ मारपीट कर चाकू दिखाया और उसका स्कूटर ले भागे। कुछ व्यापारियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। कुछ देर बाद पुलिस काे वह स्कूटर जीपीएस लाेकेशन के आधार पर बाेरखेड़ा इलाके में लावारिस हालत में मिला, लेकिन डिक्की से जेवरात गायब थे। वारदात के बाद एएसपी दिलीप सैनी, कैथूनीपाेल सीआई पुष्पेंद्र बंशीवाल, काेतवाल महेश कारवाल माैके पर पहुंचे। पुलिस रात भर बदमाशों की तलाश में लगी रही। राेज लाता था जेवर
ज्वैलर्स कुलदीप साेनी ने बताया कि महेंद्र उनके यहां पिछले 10 साल से काम कर रहा है। वह अक्सर इसी तरह जेवर लाता था। बुधवार काे भी वह दूसरे ज्वैलर्स से जेवर दिखाने लाया था और वापस देने जा रहा था। इसी दाैरान यह वारदात हुई। संभवत: उसकी बदमाशों ने रेकी की और वारदात काे अंजाम दिया। स्कूटर में रखा था जेवर
ज्वेलर कर्मचारी महेंद्र ने बताया कि वो बुधवार शाम को चौथ माता बाजार से स्कूटर की डिक्की में जेवरात का डिब्बा रख कर स्वर्ण रजत मार्केट में देने जा रहा था। डिब्बे में करीब 900 ग्राम सोने के जेवर थे, जिनकी कीमत करीब 90 लाख रुपए है। कर्मचारी को रोककर मारपीट कर की लूट
महेंद्र ने बताया कि सर्राफा बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान ही 5 युवक उसको सब्जी मंडी मोहन टॉकीज के सामने रोककर मारपीट करने लगे। आसपास के दुकानदार बचाने के लिए आए तो बदमाश वहां से भाग गए। चाकू दिखाकर उसकी स्कूटी भी लेकर भाग निकले। स्कूटी की डिक्की में सोने के 900 ग्राम आभूषण रखे थे। बाइकों पर थे बदमाश, कर्मचारी को टक्कर मारी
एएसपी दिलीप सैनी ने बताया कि महेंद्र के एक बैग में अंगूठियों का बाॅक्स, साेने के कड़े व चूड़ियां थीं। बैग स्कूटर की डिक्की में रखा था। जैसे ही सायमन प्लाजा की सड़क पर पहुंचा तभी ट्रांसफाॅर्मर के पास एक बाइक ने पीछे से उसे टक्कर मारी। वह नीचे गिर गया। इतने में दाे बाइक पर सवार 5 लड़के आए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने चाकू निकाला और उसके अड़ा दिया। वह घबरा गया और गश खाकर नीचे गिर गया। उनमें से एक बदमाश ने स्कूटर उठाया और गुमानपुरा की ओर ले भागा। बाकी बदमाश भी भाग गए। कुछ दुकानदार उसे बचाने दाैड़े। तब तक बदमाश भाग निकले थे। घटना में महेंद्र के पैर में चाेट लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले
कैथूनीपोल थाना एसआई शरीफ मोहम्मद ने बताया मोहन टॉकीज रोड पर कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात की है। पीड़ित से FIR शिकायत ली है, जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
बोरखेड़ा इलाके में पुलिस को पीड़ित की ई-बाइक मिली। बाइक की डिक्की खाली थी, उसमें से ज्वेलरी का डिब्बा बदमाशों ने निकाल लिया। पहले भी हो चुकी है ऐसी लूट
25 नवंबर 2024 को गुमानपुरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बंदूक की नाेक पर 36 लाख रुपए की लूट हुई थी। इस मामले में कुछ ही आराेपी पकड़ में आ सके। 23 जून 2023 को गुमानपुरा में बाइक सवार बदमाशाें ने फैक्ट्री के कर्मचारी से 31 लाख रुपए से भरा बैग लूटा था। वे उसे मार रहे थे, हम बचाने दौड़े…तब तक भाग छूटे
व्यापारी नरेश जिंदल ने बताया- मैं अपनी दुकान पर बैठा था। शाम करीब 6.05 बजे सामने एक स्कूटर काे बाइक ने टक्कर मारी। बाइक सवार युवकाें ने स्कूटर सवार युवक काे गाली-गलाैच करते हुए चांटे मारने शुरू कर दिए। बाद में उसने चाकू दिखाया ताे ज्वैलर्स का कर्मचारी बुरी तरह से घबरा गया। हमें लगा कि यह कुछ कर नहीं दे ताे हम कुछ दुकानदार उन लड़काें की तरफ दाैड़े। उनके साथी बाइक स्टार्ट करके पहले से तैयार थे। वे बाइक पर बैठे और भाग गए। उनका एक साथी स्कूटर लेकर पहले ही निकल गया था। हम कुछ समझ नहीं पाए। गश खाकर गिरे युवक काे उठाया ताे उसने बताया कि स्कूटर में साेने के जेवर थे। तब जाकर लगा कि यह तो लूट हाे गई। इसके बाद ताे वहां हड़कंप मच गया था। पुलिस व अधिकारी कुछ ही देर में वहां आ गए थे।
