Site icon Raj Daily News

कोटा में बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत:खेत से लौटते समय पेड़ के पास चाय की दुकान पर रुका था

whatsapp image 2025 06 16 at 73634 pm fotor 202506 1750084997 lZhCH7

कोटा के कैथून इलाके में आज दोपहर मौसम में बदलाव हुआ। तेज आवाज के साथ एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान पेड़ के पास ही चाय की दुकान पर बैठा व्यक्ति अचेत हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, पन्नालाल (60) लाडपुर का रहने वाला था। उसके दो बेटे और दो बेटियां है। पन्ना लाल घर में अकेला कमाने वाला था। पन्ना लाल के शरीर पर आकाशीय बिजली गिरने से जलने के निशान नही थे। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को पन्नालाल खेत पर काम करने गया था। खराब मौसम होने पर वह खेत से घर के लिए रवाना हो गया था। बारिश शुरू होने पर रास्ते में चाय की दुकान पर ठहर गया था। पन्नालाल खेती व मजदूरी करता था। स्थानीय लोगों ने सरकार से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। कैथून थाना सीआई संदीप शर्मा ने बताया कि घटना दोपहर साढ़े 3 बजे के आसपास दाई मुख्य नहर पर बनी मवासा की पुलिया के पास की है। यहां एक पेड़ पर बिजली गिरी। बिजली गिरने से पेड़ जल गया। पेड़ के पास ही चाय की दुकान है। वहां कुछ लोग बैठे हुए थे। पेड़ पर बिजली गिरने से चाय की दुकान पर बैठे पन्ना लाल अचेत हो गए। मौके पर मौजूद लोगो ने कैथून पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पन्ना लाल को कैथून हॉस्पिटल लेकर आए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पन्नालाल के शरीर पर बिजली गिरने से जलने के निशान नहीं थे। पन्नालाल के परिजनों द्वारा दी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण सामने आएंगे।

Exit mobile version