whatsappvideo2025 06 30at10659pm ezgifcom resize 1 1751283816 6dfmmg

जयपुर के ऑफिसर्स क्लब में सोमवार को अखिल भारतीय कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवरजी भाई बावलिया ने की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पप्पूराम कोली ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रदेश पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बसेड़ी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय महामंत्री सुखराम कोली ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री टीकमचंद शाक्यबाल ने हैदराबाद में हुई पिछली बैठक में पारित एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान से कोली समाज का आमजन संगठन से जुड़ता है। पूर्व राज्यसभा सदस्य शंकर भाई कोली ने पदाधिकारियों से प्रवास कार्यक्रम बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जन-जन तक पहुंचने से संगठन मजबूत होगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम शेर ने युवाओं और महिलाओं की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में युवा और महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सुखराम कोली ने प्रदेश प्रभारियों से संगठन विस्तार को लेकर की चर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक और राष्ट्रीय महामंत्री सुखराम कोली ने विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश प्रभारियों से प्रदेशों की प्रगति रिपोर्ट और संगठन के कार्य विस्तार का प्रदेश अनुसार विचार विमर्श किया। प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रदेशों का विवरण, आगामी कार्य योजना, पिछले साल किए कार्यों की सूची, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तुत की। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहिनी शाक्यवार ने कहा-संगठन में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है, बहुत जल्दी सभी प्रदेश में महिला प्रदेश अध्यक्षों नियुक्त की जाएगी। बैठक में ये रहे मौजूद राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को को पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व विधायक मंगलराम कोली, पूर्व विधायक गीता वर्मा, पूर्व बसेड़ी विधायक रानी कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कालीचरण माहौर, राष्ट्रीय सचिव सुरेश सेवरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक कोली, युवा प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर कोली आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply