coal1714666092 1722440552 W5JUuS

कोल इंडिया का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 4.1% बढ़कर ₹10,959 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹10,528 करोड़ रहा था। कोल इंडिया ने आज यानी 31 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 1.3% की बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹36,464 करोड़ रहा
FY25 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹36,464 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹35,983 करोड़ रहा था। कोल इंडिया के शेयर ने एक साल में दिया 128% रिटर्न
कोल इंडिया का शेयर आज 0.60% बढ़कर ₹522.45 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 128% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 28.63% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.22 लाख करोड़ रुपए है। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

By

Leave a Reply

You missed