Site icon Raj Daily News

क्राइम ब्रांच के 102 पुलिसकर्मी डीजीपी डिस्क और सेवा पदक से कल होंगे सम्मानित

पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच में तैनात 102 पुलिसकर्मी, अधिकारी व कर्मचारियों को सोमवार को उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं देने के बदले डीजीपी डिस्क, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, सर्वोत्तम सेवा चिह्न व अति उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वालों में एएसपी गोरधन लाल सौंकरिया, सतीश कुमार यादव, शालिनी राज, भरत राज, डीएसपी प्रमेंद्र सिंह महला, ओमप्रकाश मीना, इंस्पेक्टर उमेश बेनीवाल, अन्तिम शर्मा, राम सिंह नाथावत, बृजभान सिंह (सेवानिवृत्त), एसआई कदीर खान, एएसआई मुकेश राजावत, अमरचंद, हैड कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस खान, बृजेश कुमार निगम, उस्मान अली, सुरेंद्र कुमार शर्मा, शंकर दयाल शर्मा, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, नेतराम सैनी, अशोक सिंह, अशोक कुमार वर्मा, रामचंद्र, गिरवर सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार सैनी, सुभाष चन्द गोरेड़ा, सूरजमल, शंकर लाल, मनीष कुमार व अमन कुमार शामिल है। उत्कृष्ट सेवा, अति उत्कृष्ट सेवा, सर्वोत्तम सेवा और अति उत्तम सेवा चिह्न से होगा सम्मान { अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में इंस्पेक्टर राम सिंह, एसआई महेश कुमार टांक, जसवंत सिंह, राजेश कुमार शर्मा, बाबूलाल, हैड कांस्टेबल हरि सिंह कर्णावत, बृजेश कुमार निगम, गोपाल लाल, कांस्टेबल सूरजमल, वासुदेव गोस्वामी, सीताराम सामरिया, गोपाल बहादुर रांका, गिरधारी लाल व जुगल किशोर शर्मा शामिल है। { उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में इंस्पेक्टर सुनील शर्मा, उम्मेद सिंह, एसआई राम सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, बनवारी लाल शर्मा, हैड कांस्टेबल राजकुमार, सुशीला यादव, कृष्णा नायक, कांस्टेबल राकेश कुमार, स्वामी शरण, श्याम लाल, अमित कुमार भरतपाल यादव सत्यवीर दिलीप सिंह सुमन कुमारी, बीज राज, कांस्टेबल चालक रतनलाल मीणा, रमेश चन्द शर्मा व दिनेश चन्द शर्मा को शामिल किए गए है। { सर्वोत्तम सेवा चिह्न लेने वालों में एसआई राजेंद्र प्रसाद, हैड कांस्टेबल खेम सिंह गौड़, ओमप्रकाश बैरवा, संजय कुमार, जय सिंह मीणा, ओम प्रकाश, पवन कुमार शर्मा, किशोर सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, कालूराम मीणा, कांस्टेबल राजकुमारी, कुतुबुद्दीन, सलीम खान व हरलाल को शामिल किया है। { अति उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित होने वालों में हैड कांस्टेबल दौलत सिंह, दिवाकर प्रसाद, सूरज कुमार, रामेश्वर सिंह, आत्माराम, कांस्टेबल कैलाश चन्द, कुशल चन्द, दातार सिंह, मेघ चन्द, सतवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, जतन लाल, राजेश कुमार, सांवरमल, कैलाश चंद्र, कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, बिशम्भर दयाल, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, कांस्टेबल चालक सज्जन सिंह व शिवपाल सिंह है।

Exit mobile version