भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में वंशिका के साथ सगाई कर ली। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। सगाई की सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में हुई है। इस कार्यक्रम में दोनों के परिवारवाले शामिल हुए।
वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और एलआईसी में काम करती हैं। कुलदीप के सगाई समारोह में रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर पहुंचे। कुलदीप IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। 8 जून को लखनऊ के एक 7 स्टार होटल में जौनपुर की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी होगी। शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। कुलदीप-वंशिका की रिंग सेरेमनी की 2 तस्वीरें देखिए… वंशिका के पिता भी LIC में अधिकारी
वंशिका और कुलदीप यादव बचपन के दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और आज दोनों ने सगाई कर ली। वंशिका के पिता योगेश सिंह एलआईसी में कार्यरत हैं। सगाई कार्यक्रम प्राइवेट रखा गया। इसमें दोनों के परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल हुए। क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ कुलदीप को बधाई देने लखनऊ पहुंचे। उनके अलावा कई IPL और रणजी के कुछ खिलाड़ी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। स्टेज पर मस्ती करते दिखे कुलदीप और वंशिका
कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका यादव दोनों ही लोग इस मौके पर काफी खुश थे। ये लोग स्टेज पर कई बार मस्ती के मूड में देखे गए। कई मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए तो कभी दोनों लोग आपस में कुछ कहते हुए ठहाके मारकर हंसते हुए नजर आए। इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी और पूर्व खिलाड़ी पहुंचे थे। 20 जून से इंग्लैंड के दौरे पर होंगे कुलदीप
बता दें कि कुलदीप यादव का सिलेक्शन इंग्लैंड दौरे के लिए भी हुआ है। 20 जून से इंग्लैंड में टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसमें कुलदीप यादव का रोल काफी अहम होने वाला है। क्योंकि इस टीम में अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज नहीं हैं। वहीं सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी संन्यास ले लिया है। ———————– यह खबर भी पढ़ें : क्रिकेटर रिंकू सिंह-सपा सांसद प्रिया की सगाई 8 जून को, लखनऊ के होटल में रिंग सेरेमनी होगी; 6 महीने बाद वाराणसी में शादी जौनपुर की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में रिंग सेरेमनी होगी। शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। पढ़िए पूरी खबर…
