खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम के इकरोटिया गांव में खाना गर्म करते समय गैस की नली फट गई। जिससे 32 साल का युवक 98 फीसदी से अधिक झुलस गया। जिला जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार कोटकासिम थाना क्षेत्र अंतर्गत इकरोटियां गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप शुक्रवार रात अपने घर गैस सिलेंडर पर खाना गर्म कर रहा था। तभी सिलेंडर की पाइपलाइन फट गई। संदीप करीब 98 पर्सेंट से अधिक झुलस गया। मतलब उसका करीब-करीब पूरा शरीर ही आग की चपेट में आ गया। जिसे पहले कोटकासिम उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। यहां इलाज जारी है और हालत भी नाजुक है। दूसरी जगह किराएदार 70 फीसदी झुलस गया
वही दूसरी ओर डीग जिले अंतर्गत भहज निवासी जीवन पुत्र बिससुराम 40 वर्ष चा बनाते समय करीब 70 फीसदी झुलस गया। अलवर के लिवारी गांव में किराए पर रहता है। वह सुबह करीब 5 बजे चाय बना रहा था। तब गैस लाइन लीक होने के चलते आग लग गई। जीवन गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसका जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज जारी है। वह दो साल से अलवर में रह रहा है। यहां गैस सिलेंडर की डिलिवरी का काम करता है ।
