Site icon Raj Daily News

खान के गड्ढे में नहाने उतरा युवक डूबा:1 घंटे बाद शव मिला, दोस्तों के साथ आया था; ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी सूचना

whatsapp image 2025 06 29 at 071434 1751186676 f83fzD

डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके खान के गड्ढे में भरे पानी में डूबने के कारण युवक की मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ खान के गड्ढे में नहा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। काफी घंटों की कोशिश के बाद उसके के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। खान के गड्ढे में नहाने उतरा था पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि छपरा क्रेशर जॉन में एक खान में गड्ढा था। जिसमें बारिश का पानी भर गया था। उसमें इरशाद (24) निवासी गंगोरा अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। अचानक से नहाते समय इरशाद पानी में डूब गया। इरशाद के साथियों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लग पाया। जिसके बाद इरशाद के साथियों ने घटना की सूचना गांव में दी। जिसके बाद ग्रामीण तुरंत खान पर पहुंचे। 1 घंटे बाद शव निकाला जा सका ग्रामीणों ने पुलिस को भी घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे तलाश के बाद इरशाद के शव को पानी से निकाल लिया गया। यह घटना कल देर शाम की है। आज सुबह इरशाद के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह खान छपरा क्रेशर जॉन में अंजनी माता के मंदिर के पास स्थित है। इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग

Exit mobile version