जालोर के गिटको होटल के पिछे लाल भाखरी जाने वाली सड़क पर स्थित एक खेत में अचानक अज्ञात कारणों से बाढ़ में आग लग गई। जिसमें बाढ़े में बंधी 1 भैंस व 1 गाय की जिंदा जलने से मौत, तीन भैंस 40 प्रतिशत तक जल गई। इसके साथ ही बाढ़े में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल ने निजी टैंकर के सहयोग से आग पर काबू पाया। जालोर पटवारी पिन्टू कुमारी ने बताया कि शहर के प्रजापत धर्मशाला के पास निवासी शंकरलाल पुत्र जोगाराम का लाल भाखरी रोड़ पर कृर्षि बेरा आया हुआ हैं। जहां बेरे के बाढ़ में रात करीब 9 से 10 बजे के आसपास अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें बाढ़े में बंधी एक भैंस व एक गाय जिंदा जलने से मौत हो गई। 3 भैंसों करीब 40 प्रतिशत जल गई। जिसका ईलाज किया जा रहा हैं। वही बाढ़ में रखा चारा व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल ने निजी टैंकरों की सहायता से करीब 2 घंटों में आग पर काबू पाया। सुबह जालोर पटवारी पिन्टू कुमारी के द्वारा मौका रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजी गई। लादूराम ने बताया कि हमेशा उसका भाई शंकर लाल प्रतिदिन रात को भोजन करने के बाद वही बेरे पर ही जाकर रहता हैं। लेकिन रात को उसका बेटा बाहर रहा था। इसी लिए वह खेत नहीं आ सका और रात को पिछे से आग लग गई। भैस,गाय व चारा जल गया।

Leave a Reply