b79086e0 5a61 4460 9586 501b9448b4421752581678798 1752582949 zIdTAf

चूरू के राजगढ़ तहसील के गांव कांधराण में मंगलवार दोपहर एक किसान कीटनाशक छिड़कने के दौरान बेहोश हो गया। किसान को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्यामलाल (58) अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर से मूंग की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिवार के सदस्य तुरंत श्यामलाल को बाइक से राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे 108 एंबुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। किसान के बेटे संदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर से कीटनाशक छिड़काव के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल श्यामलाल डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply