pali12 1741917203

पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना इलाके में एक मासूम की खेलते समय गेट टूटकर गिरने से मौत हो गई।
रात के करीब 11 बजे थे। परिजन होली दहन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे और बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते 5 साल की मासूम पर घर की फाटक टूटकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों का हॉस्पिटल परिसर में ही रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गुरुवार रात करीब 11 बजे 5 साल की वर्षा पुत्री अमराराम प्रजापत घर के अंदर ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी और परिजन होली दहन के लिए जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। इस दौरान खेलते समय 5 साल की मासूम वर्षा पर लोहे गेट (छोटा गेट) टूट कर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन इलाज के लिए उसे गुरुवार रात करीब 12 बजे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादा का रो-रो कर बुरा हाल
मासूम की मौत के बाद उसके वृद्ध दादा घीसाराम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बोले कि बच्चे तो हमेशा ऐसी खेलते है। न जाने कैसे गेट टूट कर गिर गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अमराराम के 2 बच्चे है। जिनमें एक 7 साल का बेटा विशाल है और 5 साल की बेटी वर्षा थी जिसकी इस हादसे में मौत हो गई।

By

Leave a Reply