खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वुमेन नेशनल लीग के अंतर्गत पेनचाक सिलाट खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 अप्रैल तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। पेनचाक सिलाट समिति राजस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता में अदिति नहरला ने अंडर 55 किलो भारवर्ग में और सरिता जाखड़ ने ओपन वन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण रचा। वहीं बीकानेर जिले की सीनियर खिलाड़ी गायत्री चौधरी ने अंडर 85 किलो भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। बीकानेर की बेटियां भी रहीं अग्रणी प्रतियोगिता में बीकानेर से दो सीनियर महिला खिलाड़ी गायत्री चौधरी और रितिका शर्मा ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया। गायत्री चौधरी के सिल्वर मेडल जीतने से बीकानेर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

By

Leave a Reply

You missed