गंभीरी नदी की सफाई का आज बुधवार को चौथा दिन है। इस अभियान में आज कुमावत समाज और साहू समाज ने भी अपना योगदान दिया। शहरवासियों, व्यापारियों द्वारा भी संसाधन बढ़ाए गए है। अब पुलिया की दूसरी तरफ से भी सफाई शुरू हो गई है। विशेष तौर पर मलबा हटाने को लेकर काम किया जा रहा है, ताकि बरसात आने पर पानी एक ही जगह ना ठहर जाए। समाज जने भी आए आगे विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा शुरू किया अभियान अब शहरवासियों का भी अभियान बन गया है। आज चार दिनों में अलग अलग समाज और अलग अलग संगठनों ने आगे बढ़ कर गंभीरी नदी की सफाई में अपना हिस्सा लिया। चौथे दिन कुमावत समाज, और साहू समाज ने भी अपनी हिस्सेदारी निभाई। सफाई का ये काम सुबह से शाम तक चलता है। घाटों के अलावा पानी में जमा मलबा लगातार हटाया जा रहा है। लोगों ने नदी और पास के क्षेत्रों में कई कांच के बॉटल भी फेंके हुए थे। जिन्हें मशीनों की सहायता से निकाला जा रहा है। मलबे के कारण पानी भी एक जगह ठहर गया। बारिश में यह प्रॉब्लम ना हो इसपर ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा जमी हुई जलकुंभी और काई भी काफी साफ कर दिए गए है। संसाधन भी बढ़ाए गए चौथे दिन जन सेवा की मदद से संसाधन भी बढ़ा दिए गए। दो पोकलैंड जेसीबी मशीन और 10-12 डंपर इस काम में लगा दिए है। आज बुधवार से पुलिया के दूसरी तरफ से भी काम शुरू कर दिया है। उस साइड भी किनारों पर जमा मलबा साफ किया जा रहा है। शहरवासी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अब भी दो दिनों का काम बाकी है। काई और जलकुंभी भी काफी हद तक साफ कर दिए गए है। शाम तक काम चलता है। सभी लोगों ने इसमें काफी सहयोग दिया है।