photo2024 07 1514 21 38 1721034298 BBjtSc

शहर के गणगौर नगर में खाली प्लॉट पर कब्जा कर लेने के बाद मकान बना लेने वाले दो लोगों का कब्जा सोमवार को न्यायालय के आदेश के बाद खाली करवा लिया गया। कोर्ट की टीम की मौजूदगी में पुलिस जाब्ते को साथ लेकर कब्जा खाली गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। मामला करीब पंद्रह साल पुराना है। तब गणगौर नगर में कुछ खाली प्लॉट थे। इनमें दो प्लॉट सुभाष धमीजा और किरण बिन्नाणी के थे। इन दोनों प्लाटों पर इंद्रशेखर और सिकंदर मुखिया ने कब्जा करके पक्के मकान बना लिए थे। मामला जानकारी में आने पर सुभाष धमीजा और बिन्नाणी ने इस संबंध में केस दर्ज करवाए। पंद्रह साल तक सुनवाई के बाद अंतत: कोर्ट ने धमीजा और बिन्नाणी के पक्ष में कब्जा खाली करवाने के आदेश दिए। इस पर सोमवार को कब्जा खाली करवाकर मकान उनके मालिकों को सौंप दिए गए।

By

Leave a Reply

You missed