दिनभर तेज धूप से गर्मी और ऊमस से गुरुवार को आमजन परेशान रहा। तापमान में इस दिन 1.5 डिग्री ​की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग जयपुर ने गुरुवार से आगामी 4 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश नहीं होने से ऊमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सरसों अनुसंधान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधि​कतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले 38.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया।

By

Leave a Reply

You missed