cm1679195548 1749209163 muufyS

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के डेढ़ साल से चुनाव नहीं करवाने और संस्था में चल रहे विवाद को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने एक्स पर लिखा- राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद से ही आरसीए में चल रहे विवादों से क्रिकेट प्रेमियों में बड़ी निराशा का भाव है। आरसीए में एडहॉक कमेटी का गठन सरकार ने किया, लेकिन लगातार चल रहे विवादों के कारण यहां IPL तक का आयोजन चुनौतीपूर्ण हो गया। गहलोत ने लिखा- एडहॉक कमेटी, क्रीडा परिषद और खेल विभाग में विवाद चल रहे हैं। राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कानूनी तौर पर एडहॉक कमेटी केवल तीन महीने के लिए होती है। इस दौरान चुनाव करवाने होते हैं, लेकिन डेढ़ साल से चुनाव नहीं हुए हैं। वैभव गहलोत आरसीए अध्यक्ष थे तो आरसीए की चर्चा सकारात्मक कामों के लिए हुई गहलोत ने लिखा- वैभव गहलोत के आरसीए अध्यक्ष के कार्यकाल में आरसीए की चर्चा सकारात्मक कामों के लिए हुई। 2019 के बाद BCCI से RCA पर लगा बैन हटा। राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय और IPL मैचों का आयोजन शुरू हुआ। RPL समेत राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम का जीर्णोद्धार हुआ। वहां RPL और CCL के मैच का आयोजन हुआ, वेदांता समूह के साथ जयपुर के पास दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक बनाने की शुरुआत हुई। इस स्टेडियम का काम भी अब बंद हो गया है।

Leave a Reply