भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर धौलपुर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिवस पर जहां एक दूसरे को मिठाई खिलाई तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल मीणा भी गायों को चारा खिलाने गोशाला पहुंचे सरमथुरा स्थित अवधूत गिरी आश्रम की राधा कृष्ण गोशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोशाला में गायों को चारा खिलाकर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में महंत विद्याराम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल मोदी और राजेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नाहर सिंह चौहान, श्री भगवान, सोनू चरोरे, देवेंद्र गर्ग, प्रवीण गर्ग, त्रिलोकी शर्मा, मानसिंह चौहान, प्रवेश झा और जगदीश तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
गायों को चारा खिलाकर मनाया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन:कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, एक-दूसरे का मुंह कराया मीठा
