01 1721133278 EQQg32

डीग जिले की खोह थाना पुलिस ने 1 गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक गौ तस्कर भागने में कामयाब रहा। दोनों गौ तस्कर पैदल गायों को लेकर हरियाणा की तरफ जा रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तभी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देख गौ तस्कर भागने लगे। पुलिस ने काफी पीछा कर 1 गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी विशंभर सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर में पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम को सूचना मिली कि दो गौ तस्कर जंगल के रास्ते गायों को पैदल हरियाणा की तरफ लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत जंगल में पहुंची। दोनों गौ तस्कर जंगल में गोवंश को लेकर भागने लगे। पुलिस की टीम ने करीब 8 सौ मीटर तक गौ तस्करों का पीछा किया। इस दौरान एक गौ तस्कर भागने में कामयाब रहा। दूसरे गौ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 2 गोवंश बरामद कर उन्हें गोशाला भिजवाया गया। गिरफ्तार हुए गौ तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम उस्मान निवासी कल्याणपुर थाना खोह का बताया। फिलहाल पुलिस फरार हुए गौ तस्कर की तलाश कर रही है।

By

Leave a Reply