खैरथल जिले की किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के नांगल मोजिया गांव में होली का गुलाल लगाने पर दो पक्षों में लाठी पत्थर चले। जिसमें 5 जने घायल हो गए। एक पक्ष के तीन जने अलवर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। दूसरे पक्ष से भी घायल होने की सूचना है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। नागल मोजिया के विनोद कुमार ने बताया कि पडौसी को गुलाल लगाने पर झगड़ा हो गया। एक बच्चे गुलाल लगा दिया है। उसके बाद गोपीचंद, विजय, हीरालाल, रजनीश व सोनू घायल हैं। जिनमें से रजनीश, गोपीचंद व हीरालाल को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जिन पर पड़ौसी धर्मपाल व उनके परिवार के लोगों ने लाठी व पत्थरों से हमला किया। जिसमें बुजुर्ग भी घायल हुए हैं। पहले किशनगढ़बास में भर्ती किया गया। वहां से रैफर होने के बाद अलवर आए हैं। ये था झगड़े का कारण विनोद ने बताया कि धर्मपाल का बेटा पिंटी गुलाल लगाने आ गया। उसे रोका लेकिन नहीं माना। उसे मना कर दिया गुलाल मत लगाओ। इसी बात से नाराज होकर उसके परिवार के लोग धर्मपाल, पिंटी, गोविंद अक्की रवि राकेश, रोहतास सहित अन्य लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया।