1002954530 1744097200 yXXw9w

घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से टोंक जिले के 4 लाख कनेक्शन धारियों को एवरेज प्रति माह 2 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इसके चलते गरीब और सामान्य तबके के लोगों का थोड़ा रसोई का बजट गड़बड़ाएगा। इससे पहले करीब 2 साल पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे। रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी धर्मचंद जैन ने बताया कि जिले में रसोई गैस के करीब 4 लाख उपभोक्ता है। इनमें से 1 लाख 60 हजार उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हैं। सोमवार तक जिले में प्रति सिलेंडर रेट 819 रुपए थी। मंगलवार से टोंक में उपभोक्ताओं को प्रति गैस सिलेंडर पर 869 रुपए खर्च करने होंगे। एवरेज हर माह प्रति उपभोक्ता एक गैस सिलेंडर खपत होता है। ऐसे में हर माह गैस उपभोक्ताओं के 32 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च होते है। नई रेट से अब इनके प्रति माह प्रति कनेक्शन धारी एक गैस सिलेंडर खरीदते है तो उन्हें 34 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। आज से बढ़ गई रेट
टोंक गैस एजेंसी के मैनेजर मुकेश चौहान ने बताया कि करीब डेढ़-दो साल माह बाद गैस सिलेंडर पर एक साथ इतनी रेट बढ़ी है। अब प्रति गैस सिलेंडर 50 अधिक खर्च होंगे। दो बार में घटाए भी थे 300 रुपए
पेट्रोलियम कंपनी ने इससे पहले 2 बार में 300 रुपए घटाकर बड़ी राहत दी थी। पहले 29 अगस्त 2023 को 200 रुपए और 8 अगस्त 2024 को महिला दिवस पर 100 रुपए प्रति गैस सिलेंडर पर घटाए थे।

By

Leave a Reply