सिरोही | लब्धि सेवा संस्थान की ओर से विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में परिंडे एवं गोरिया के घर बनाने का अभियान की शुरुआत की। प्रथम चरण में 500 घोंसले व परिंडे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। संस्था की मनीषा दिओल ने बताया कि गौरेया के लिए छोटे-छोटे बहुत सुंदर घर एवं पीने के पानी के लिए परिंडे बनाकर लोगों के घरों में लगा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य विलुप्त होती गौरैया प्रजाति को बचाना है। संस्था के प्रत्येक सदस्यों ने अधिक से अधिक घरों में गौरेया के लिए घर बनाने का संकल्प लिया। उप मुख्य वन संरक्षक पीबालू मुरूगन ने अभियान की शुरुआत वन विभाग में घोंसला व परिंडे लगा कर की। संस्थान के राजेंद्र सिंघी, शांतिलाल माली, बी श्रीकांत, वंदना मीना, हनवंत सिंह व जितेंद्र माली मौजूद थे।

By

Leave a Reply