whatsapp image 2025 07 03 at 151833 fotor 20250703 1751536568 hDauaH

कोटा के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद खेत लबालब भर गए हैं। आवां,कनवास कई गांव के रास्तों की सड़कों पर भी पानी बह रहा है खेत में होकर पानी बाहर निकल रहा है। हाल ही में किसानों ने धान के बीज की बुवाई की हुई है। वही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के द्वारा भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। आज सुबह से ही कोटा में उमस भरा मौसम बना हुआ है। किसान अर्जुन सिंह ने बताया कि आवां गांव के सैकड़ो खेत बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। यहां पर अधिकतर किसानों ने हाल ही में धान के बीज लगाए हैं। खेत में से अगर 24 घंटे में पानी नहीं निकलता तो बीज गल जाएंगे और दोबारा से किसान को धान के बीजों की बुवाई करनी पड़ेगी। चंबल नदी के बांधों में अधिक पानी की आवक होने के बाद से लगातार जवाहर सागर और कोटा बैराज के भी आज दो गेट खोलकर 6000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब तक के सीजन में सबसे अधिक पानी का डिस्चार्ज कल किया गया। कोटा बैराज के 8 गेट खोले गए थे। कल शाम 4 बजे कोटा बैराज के 8 गेट खोले गए थे। करीब 1 लाख 36 हजार 800 क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। बैराज के 8 गेट 15-15 फीट खोले गए थे। कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। वर्तमान में 852.20 फीट भराव है। जवाहर सागर से 1 लाख 42 हजार 368 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।

Leave a Reply