comp 57 1720759157 0keYCU

राजस्थान में जोधपुर की सरदारपुरा पुलिस ने प्रदेश में नकली नोट सप्लाई करने वाले युवक को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर पर नकली नोट छापने का पूरा प्लांट बना रखा था। वहां से यह अपने गिरोह के साथ मिलकर राजस्थान के सभी जिलों में नकली नोट सप्लाई करता था। आरोपी के ठिकाने से पुलिस ने नकली नोट बनाने का सामान, कम्प्यूटर, रंगीन प्रिंटर, मशीन, नोट का पेपर, हरे रंग का फाइल पेपर रोल, स्केल,दस्ताने आदि जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 53 हजार 700 हजार रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं। इसमें 500, 200 और 100 के नोट शामिल हैं। कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा
नकली नोट बनाने वाले गुरजीत सिंह (35) पिता हंसराज सिंह निवासी कसाबिया वाला मोहल्ला, सोनार, पटियाला (पंजाब) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरोह का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने बताया- आरोपी ने लाखों रुपए के नकली नोट राजस्थान के अलग-अलग जिलों में चला दिए। पुलिस आरोपी को गुरुवार रात को जोधपुर लेकर आई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया है। ऐसे पकड़ में आया गिरोह
जोधपुर की माता का थाना पुलिस ने 3 जुलाई को 80 फीट रोड पर दबिश देकर एक गाड़ी से नकली नोट का बंटवारा करते युवक श्याम, सूरजाराम, राकेश, सुनील और अशोक को 45 हजार 500 हजार के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरदारपुरा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लोहावट के कुशलावा निवासी एक नाबालिग से 37 हजार 500 हजार के नकली नोट बरामद किए थे। इन आरोपियों ने ही पूछताछ में मास्टरमाइंड गुरजीत सिंह का नाम बताया था। नकली नोट मामले में पहले भी हो चुका गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गुरजीत सिंह ने अपने गांव के घर में नकली नोट बनाने का प्लांट लगा रखा था। इसने एक इंस्टाग्राम चैनल बना रखा था, जिसमें प्रदेशभर के युवाओं को जोड़ रखा था, जो नकली नोट अपने जिले के लिए खरीदते थे। नकली नोट के मामले में गुरजीत को पहले भी श्रीगंगानगर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहां से छूटने के बाद इसने फिर से यह काम शुरू कर दिया। 25 हजार असली के बदले 1 लाख के नकली नोट
पुलिस ने बताया कि गुरजीत सभी जिलों के युवाओं को 25 हजार रुपए के असली नोट के बदले 1 लाख रुपए के नकली नोट दिया करता था। इन नकली नोट को युवा अपनी मौज मस्ती के लिए भीड़ वाली दुकानों पर चला देते थे। ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब से 500-500 के नकली नोट लेकर आए युवक:बेंगलुरु भेजने की फिराक में थे, 4 लाख शौक मौज पर उड़ाए
जोधपुर में पुलिस ने 45 हजार 500 के नकली नोट पकड़े हैं। आरटीओ के पास कार में पांच युवकों के पास से यह नोट मिले। चारों फलोदी के रहने वाले हैं और पंजाब से नोट लाकर बेंगलुरु भेजने की फिराक में थे। (पढ़े पूरी खबर)

By

Leave a Reply