Site icon Raj Daily News

चांदी ₹1,13,773 के ऑल टाइम हाई पर:आज 3,483 रुपए बढ़ी कीमत, सोना भी 586 रुपए महंगा हुआ; इस साल ₹28,000 तक बढ़े दाम

new project 47 1752475759 tF7zGZ

चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार, 14 जुलाई को एक किलो चांदी की कीमत 3,483 रुपए बढ़कर 1,13,773 रुपए पर पहुंच गई है। शुक्रवार (11 जुलाई) को यह 1,10,290 रुपए प्रति किलो पर थी। जो इसका ऑल टाइम हाई था। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में भी आज तेजी है। ये 586 रुपए महंगा होकर 98,097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार (11 जुलाई) को सोने का दाम 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 18 जून को सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Exit mobile version