चित्तौड़गढ़ में होली से पहले ही गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है।
मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। घर में फुल स्पीड में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन 13 मार्च से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
चित्तौड़गढ़ में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते तापमान के कारण बाड़मेर के बाद चित्तौड़गढ़ लगातार सबसे गर्म शहर रहा है। मार्च महीने में ही इतनी तेजी से पहली बार तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ 16 डिग्री दर्ज किया गया है। चित्तौड़गढ़ में धूप अब बहुत ज्यादा चुभने लगी है। सड़कें सूनी होने लगी है। इस तपन के कारण घरों में फुल स्पीड में पंखे भी चलने लगे हैं। लोगों ने कूलर लगाने की तैयारियां भी कर ली है। एक बार फिर गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, होली से फिर मौसम में बदलाव आएगा। 13 से 15 मार्च को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। जिसका असर चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा 14-15 मार्च को भी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ-साथ बारिश भी होगी। फिलहाल आगामी 24 घंटे में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन तो नहीं होगा लेकिन 13 मार्च से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।
चित्तौड़गढ़ में तेज हुआ गर्मी का असर:40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, सीजन का सबसे गर्म रहा दिन
