चित्तौड़गढ़ में लगातार टेंपरेचर डाउन होने के बाद फिर से एक बार बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। फिर से एक बार दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया है।
फिलहाल चित्तौड़गढ़ जिले को किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन राजस्थान में बदलते मौसम का असर बार-बार जिले में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जिले में मौसम साफ और ड्राई रहेगा। 20 मार्च से नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव जिले में भी पड़ सकता है। चौथे दिन भी न्यूनतम तापमान हुआ कम
राजस्थान के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ में भी बार-बार मौसम में बदलाव हो रहा है। लगातार 3 दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। लेकिन बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तो 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम साफ और ड्राई रहेगा
राजस्थान में 20 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके कारण कुछ संभागों में बारिश हो सकती है। चित्तौड़गढ़ को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल मौसम साफ और ड्राई है। लेकिन आसपास के संभागों में बदलते मौसम का असर चित्तौड़गढ़ में भी देखा जा सकता है।
