1003197881 1745467092 VzjSjz

चित्तौड़गढ़ शहर में गर्मी का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आज भी चिलचिलाती धूप से लोगों के हाल बेहाल है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री था। लगातार दूसरे दिन तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहा, जिससे लोगों को दिनभर चुभती धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। शहर में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हवा में नमी की मात्रा काफी कम है, जिसके कारण गर्मी और ज्यादा असहनीय हो रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है, लोग घरों में रहना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वालों को छाते, गमछे और पानी की बोतलों का सहारा लेना पड़ रहा है। हीटवेव की चेतावनी नहीं, लेकिन राहत भी नहीं
मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी तरह की हीटवेव की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि तापमान 42 डिग्री को छू रहा है, लेकिन मौसम विभाग के मानकों के अनुसार जब तापमान लगातार तीन दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे ज्यादा ऊपर होता है, तभी हीटवेव घोषित की जाती है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ में तापमान सामान्य से ज्यादा जरूर है, पर वह हीटवेव की सीमा को नहीं पार कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच ही बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास ही रहने का अनुमान है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे। गर्मी का असर जनजीवन पर
बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर साफ देखा जा सकता है। बाजारों में दोपहर के समय ग्राहक कम दिखाई देते हैं। ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। छाछ, गन्ने का रस, नींबू पानी और आइसक्रीम की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। अभी और झेलनी होगी गर्मी
जिले में मई के महीने में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि फिलहाल किसी तरह की मौसम आपदा की चेतावनी नहीं है, लेकिन भीषण गर्मी को हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है।

By

Leave a Reply