e94617c8 06a2 46dd b723 7be2b2bccdc31749799947875 1749800824 jTibuR

चूरू में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। जिला कलेक्ट्रेट आपणी योजना परिसर में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने पोस्टर को जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। इनमें हॉट स्पॉट, प्रमुख चौराहे, मॉल, बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन शामिल हैं। कलेक्टर सुराणा ने कई विभागों के बीच समन्वय की बात कही। इनमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा मामलात विभाग शामिल हैं। साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी इस अभियान का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड़ मौजूद थे। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भूंवाल और महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply