राजसमंद| चेटीचंड से पूर्व सिंधी समाज सेवा समिति द्वारा पशुपतिनाथ झूलेलाल मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में युवाओं, महिलाओं ने बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें रस्सा कस्सी, चेयररेस, चम्मच दौड़ आयोजित की गई। रस्सा कस्सी में हेमू कालानी दल प्रथम रहा। दल प्रभारी वंशिका कुसीजा रही। चेयररेस में प्रथम अल्का आडवाणी, चम्मच दौड़ में प्रथम सुनीता कोटवानी रही। निर्णायक लखमीचंद आडवाणी, भरत परियाणी, मुरलीधर रामचन्दानी, राकेश परियाणी, महेश कुसीजा रहे।विजेताओं को पुरस्कार चेटीचंड महोत्सव में प्रदान किए जाएंगे।

By

Leave a Reply

You missed