टोंक की दूनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोर गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 18 वारदातें स्वीकारी है।
थाना प्रभारी सरवर खान ने बताया कि पुलिस ने सुरेश उर्फ किसना पुत्र जगदीश मोग्या निवासी जलसीना, श्योराज उर्फ सोराज बावरी मोग्या निवासी मजोला ढाणी थाना मालपुरा, किशोर पुत्र जगदीश मोग्या निवासी जलसीना एवं गणेश मोग्या पुत्र रामधन मोग्या निवासी रावणपुरा जूनिया थाना केकडी को गिरफ्तार किया है। रेकी कर वारदात को देते अंजाम
चारों आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सबसे पहले सूने मंदिर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, मकान को चिन्हित करते हैं। इसके बाद रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाई है। साइबर सेल और मुखबीर को मदद से आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। यह आरोपी शातिर किस्म के है, जो पुलिस से बचने के लिए बार-बार रहने की जगह बदलते रहते थे। आरोपियों ने घाड़, मेहंदवास, टोडारायसिंह, केकड़ी समेत कई स्थान पर कई वारदातें की है। इनकी गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब स्पेशल टीम टोंक, मोहम्मद इस्माइल, कांस्टेबल भागचंद, विजय सिंह की विशेष भूमिका रही है। यह वारदातें स्वीकारी
गिरफ्तार हुए आरोपियों ने दूनी थाना क्षेत्र के एकपन्या देवजी मंदिर में गत 10 जून की रात भारी दान पेटी तोड़कर नकदी चुराने व अन्य 5 वारदातें करना स्वीकार किया है। इसी प्रकार घाड़ थाना क्षेत्र में 4, मेंहदवास क्षेत्र में एक, थाना मालपुरा क्षेत्र में 3 व थाना टोडारायसिंह जिला केकड़ी क्षेत्र में 4 बार वारदात करना स्वीकार किया है। इनपुट: विनोद शर्मा, दूनी।
