whatsapp image 2025 06 30 at 215902 1 1751301005 azpAwv

​भरतपुर के जनाना अस्पताल के एंटी नेटल वार्ड (ANC-1) में शार्ट सर्किट हो गया। जिसके बाद पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गई। तुरंत सभी गर्भवती महिलाओं को ANC-2 वार्ड में शिफ्ट किया गया। पूरे वार्ड को तुरंत खाली करवाया गया। ANC-2 में डॉक्टरों ने सभी गर्भवती महिलाओं का चेक किया। कई महिलाओं को अचानक शिफ्ट करने को लेकर दिक्कत भी हुई। मरीज के परिजन सुरेश ने बताया कि ANC-1 वार्ड में मेरे घर की एक महिला भर्ती थी। 9 बजे करीब अचानक वार्ड के बाथरूम के पास अचानक शार्ट सर्किट हुआ। जिसके बाद पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गई। सभी मरीज वार्ड से उठकर भागने लगे। जनाना अस्पताल के स्टॉफ ने कुछ मरीजों को ANC-2 वार्ड में शिफ्ट किया। कुछ मरीज अस्पताल से बाहर भाग गए। पूरे वार्ड खाली हो गया। सभी मरीज ठीक है। शार्ट सर्किट की सूचना डॉक्टर तुरंत ANC-2 वार्ड में पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों ने सभी महिलाओं को चेक किया। इस घटना के बाद कोई अस्पताल के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जब नर्सिंगकर्मियों से बात की तो, उन्होंने बताया कि वार्ड में 22 बेड हैं। घटना के दौरान वार्ड में 16 गर्भवती महिलाएं भर्ती थी। सभी को शिफ्ट कर दिया गया है। किसी को परेशानी नहीं हुई है। जब इस घटना को लेकर PMO नगेंद्र भदौरिया से बात करने की कोशिश की तो, उन्होंने फोन नहीं उठाया। अभी तक अस्पताल प्रशासन यह नहीं पता लगा पाया है की शार्ट सर्किट कैसे हुआ है। इस घटना से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Leave a Reply

You missed