अलवर| नगर निगम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी होने की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची है। इसके बाद आयुक्त के स्तर पर जांच शुरू की गई है। इस जांच के बाद जन्म प्रमाण पत्र शाखा के कुछ कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर तीन सदस्यों की जांच समिति गठित की है। इसके साथ ही जन्म-मृत्यु शाखा में कर्मचारियों में बदलाव कर दिया है। कुछ को पुराने पद से हटा दिया है। पता चला है कि निगम से पहले भी फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने के मामले सामने आ चुके हैं। अब ये प्रमाण पत्र किसे और किस आधार पर दिए गए हैं। इस मामले की जांच होगी। आयुक्त ने बताया कि जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।

Leave a Reply