सिटी रिपोर्टर | पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से ऑटोनोमस स्टेटस प्रदान किया गया है। आगामी 10 वर्ष के लिए मान्य यह स्टेटस वर्तमान शैक्षणिक सत्र से प्रभावी हो गया है। आरटीयू के वाइस चांसलर प्रो. एस.के. सिंह द्वारा कॉलेज के प्रतिनिधियों को ऑटोनोमस स्टेटस का आशय पत्र जारी किया गया। कॉलेज को इससे पहले नैक की ओर से ए-प्लस ग्रेड भी दी गई है, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता पर मुहर है। कॉलेज की स्थापना के 25 वें वर्ष में मिली ये दोनों उपलब्धियां पूर्णिमा कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर चुनिंदा कॉलेजों में शामिल करती है।