जयपुर के कृष्ण कुंज विलाज़ में 21 जून, शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आदि योग कुंज योग केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व योगाचार्या मंजु सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शांतिपूर्वक ध्यान और ओम् ध्वनि से हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योगाचार्या मंजु सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। इस वर्ष की थीम ‘Yoga for One Earth, One Health’ रही। मंजु सिंह ने कहा कि स्वयं को संतुलित करने से हम धरती और समाज के प्रति उत्तरदायी बनते हैं। कार्यक्रम में सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया। समापन शांति पाठ के साथ हुआ। आदि योग कुंज द्वारा यह निशुल्क आयोजन समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया।
जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन:कृष्ण कुंज विलाज़ में योगाचार्या मंजु सिंह के नेतृत्व में लोगों ने किया योगाभ्यास
